लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने सांसद मोहन डेलकर की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 00:20 IST

Open in App

मुंबई, 10 मार्च मुंबई पुलिस ने लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की मौत के संबंध में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली के प्रशासक प्रफुल खेडा पटेल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दादरा और नागर हवेली से सात बार के लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे।

उनके बेटे अभिनव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके पिता को ‘प्रताड़ित किया और अपमानित’ किया क्योंकि वह अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखते थे।

अभिनव ने यह भी आरोप लगाया कि वे उनके पिता को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते थे और उनके पिता द्वारा संचालित कॉलेज को नियंत्रित करना चाहते थे।

डेलकर के परिवार के सदस्य मरीन ड्राइव थाने गए थे जिसके बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना), 506 (धमकाना), 389 (उगाही के लिए किसी व्यक्ति को उसके विरुद्ध अभियोग लगाने का भय दिखाना) और एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में प्रफुल पटेल, स्थानीय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तथा अन्य को आरोपी के तौर पर नामज़द किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि डेलकर के होटल के कमरे से पुलिस को 15 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, जिसे उनके लेटर हेड पर लिखा गया था। उस नोट में कुछ नामों का उल्लेख है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) डेलकर की कथित आत्महत्या के मामले की जांच करेगा।

देशमुख ने विधानसभा में कहा कि डेलकर के ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल खेडा पटेल उन्हें परेशान कर रहे हैं।

डेलकर के बेटे और पत्नी ने मंगलवार को विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की थी।

विधान भवन में मुलाकात के बाद दिवंगत सांसद के बेटे अभिनव डेलकर ने आरोप लगाया, ‘‘प्रशासक ने मेरे पिता को अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ब्लैकमेल और उगाही की तरकीब का भी इस्तेमाल हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो