लाइव न्यूज़ :

मुम्बई पुलिस ने सांसद मोहन डेलकर की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 12:44 IST

Open in App

मुम्बई, 10 मार्च मुम्बई पुलिस ने लोकसभा सांसद मोहन डेलकर की मौत के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

दादरा और नगर हवेली से सात बार के लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर 22 फरवरी को मुम्बई के एक होटल में मृत पाए गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डेलकर के परिवार सदस्य मंगलवार को मरीन ड्राइव पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत र्दज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और अत्याचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) डेलकर की कथित आत्महत्या के मामले की जांच करेगा।

देशमुख ने विधानसभा में कहा कि डेलकर के ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल खेडा पटेल उन्हें परेशान कर रहे हैं।

डेलकर के बेटे और पत्नी ने मंगलवार को विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की थी।

विधान भवन में मुलाकात के बाद सांसद के बेटे अभिनव डेलकर ने आरोप लगाया, ‘‘प्रशासक ने मेरे पिता को अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ब्लैकमेल और उगाही की तरकीब का भी इस्तेमाल हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल