लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी के मामले में मुंबई पुलिस ने कंगना का बयान दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:35 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन को “खालिस्तानी” आंदोलन बताने के मामले में, बृहस्पतिवार को एक घंटे से ज्यादा समय तक बॉलीवुड अभिनेत्री का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने कहा कि रनौत खार पुलिस थाने में पूर्वाह्न 11 बजे पहुंची और दोपहर में वापस गईं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक पन्ने से अधिक का बयान दर्ज किया। रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, “उच्च न्यायालय में हमारे मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होनी है। हम आश्वस्त हैं कि हमें न्याय मिलेगा।” एक सिख संगठन के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रनौत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये, किसानों के विरोध प्रदर्शन को (जो अब वापस ले लिया गया है) खालिस्तानी आंदोलन करार दिया था।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए के तहत एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप में रनौत के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभिनेत्री ने प्राथमिकी को निरस्त करवाने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो