लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने वाजे की सुरक्षा में लगी टीम के चार कर्मियों के बयान दर्ज किये

By भाषा | Updated: November 30, 2021 00:36 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर मुंबई पुलिस ने सोमवार को उन चार कर्मियों के बयान दर्ज किए, जो बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) सचिन वाजे को न्यायमूर्ति चांदीवाल आयोग के समक्ष सुनवाई के लिए ले गये। उस समय वह और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह एक दूसरे से बात करने में सफल हो गये थे।

अधिकारियों ने कहा कि कोलाबा पुलिस ने कथित वाजे-सिंह भेंट की जांच के आदेश के बाद तीन कांस्टेबलों और एक अधिकारी के बयान दर्ज किए।

मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में अपने समकक्षों से यह भी जांच करने के लिए कहा कि दोनों एक-दूसरे से बात करने में कैसे कामयाब रहे और वह भी इतने लंबे समय तक।

सूत्रों ने कहा कि सिंह और वाजे एक दूसरे के साथ 30 मिनट से अधिक समय तक बात कर रहे थे, और राज्य के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अनिल देशमुख के वकील द्वारा न्यायमूर्ति चांदीवाल आयोग के समक्ष इस पर आपत्ति जताई गई थी।

आयोग के परिसर में एक अन्य कमरे में सिंह और वाजे के एक साथ बैठने पर देशमुख के वकील द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद, न्यायमूर्ति चांदीवाल (सेवानिवृत्त) ने शुरू में कहा, ‘‘इसे कैसे रोका जा सकता है?’’

बाद में उन्होंने वाजे से कहा कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए ‘‘इस कमरे (जहां आयोग की कार्यवाही हो रही थी) में बैठना बेहतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है