लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस अधिकारी सुनील माने को सेवा से बर्खास्त किया गया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:04 IST

Open in App

मुंबई, एक जून उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने तथा कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के सिलसिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार मुंबई पुलिस के निरीक्षक सुनील माने को मंगलवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

माने सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे और रियाजुद्दीन काजी के बाद मुंबई पुलिस के ऐसे तीसरे अधिकारी हैं जिन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया है।

इस मामले में अब तक तीन अधिकारियों और पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे सहित कुल चार पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

अधिकारी ने कहा कि माने की सेवा से बर्खास्तगी का आदेश मंगलवार को ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से मुंबई पुलिस आयुक्त द्वारा संविधान के अनुच्छेद 311(2)(बी) के प्रावधान के तहत जारी किया गया।

मुंबई अपराध शाखा की इकाई-12 का नेतृत्व करने वाले माने को एनआईए ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था और निलंबित कर दिया था।

अंबानी के घर के नजदीक 25 फरवरी को एक कार में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं। मनसुख हिरन ने तब दावा किया था कि यह कार एक सप्ताह पहले चोरी की गयी थी और उस समय उनके पास थी। बाद में हिरन पांच मार्च को ठाणे में मृत मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग