लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस अधिकारी ने एक शख्स के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 15:15 IST

Open in App

मुंबई, 13 जून मुंबई में एक महिला पुलिस अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया था। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

शहर के पवई पुलिस थाने में शुक्रवार को दर्ज करायी गई प्राथमिकी में पीड़िता सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) ने अपराध के संबंध में उसे धमकी देने तथा ब्लैकमेल करने के लिए दो और लोगों को नामजद कराया है।

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, ‘‘मुख्य आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है और वह अपने आप को बैंकिंग पेशेवर बताता है। वह एक सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आया और फिर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ वीडियो बना लिया और बाद में उसे प्रताड़ित तथा ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी और उसके दो साथियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर महिला ने शुक्रवार को पवई पुलिस को शिकायत की।

भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए