लाइव न्यूज़ :

डांस वीडियो के जरिए लोगों का दिल जीत रहा है मुंबई पुलिस का जवान

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:26 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त मुंबई पुलिस के 38 वर्षीय पुलिसकर्मी अमोल यशवंत काम्बले ने अपने डांस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर एक खास पहचान बना ली है। नयागांव पुलिस मुख्यालय में तैनात अमोल के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और हजारों लोग उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

अमोल ड्यूटी खत्म होने के बाद या छुट्टी के दिन डांस करते हैं। उनकी यह प्रतिभा उस समय लोगों के सामने आई जब उन्होंने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया।

अमोल ने मराठी फिल्म 'अप्पू राजा' के गाने ''आया है राजा'' पर डांस कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जोकि बहुत ही वायरल हुआ और लोगों ने उनकी खासी प्रशंसा की। एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात अमोल एक दुपहिया वाहन चालक को सही तरीके से मास्क पहनने के लिए कह रहे हैं और फिर दोनों ही डांस करने लगते हैं। अमोल के मुताबिक लाखों लोग उनके डांस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

माहिम के रहने वाले अमोल यशवंत काम्बले 2004 में मुंबई पुलिस में भर्ती हुए थे। अमोल को बचपन से ही डांस करना पसंद रहा है। पुलिस में भर्ती होने से पहले अमोल अपने बड़े भाई, जोकि एक कोरियोग्राफर है, के साथ डांस शो भी किया करते थे।

काम्बले ने कहा, ‘‘एक पुलिसकर्मी होने के नाते कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अलावा नागरिकों की रक्षा करना मेरी पहली जिम्मेदारी है। लेकिन अपने साप्ताहिक अवकाश पर मैं अपने बच्चों, अपनी बहन के बच्चों के साथ डांस करता हूं और मज़े करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो