लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू लागू होते ही सतर्कता बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 23, 2020 12:18 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर कोरोना वायरस के नए प्रकार के बारे में पता चलने से उपजी चिंताओं के बीच मुंबई में कोविड-19 की रोकथाम के चलते फिर से पाबंदियां लगाई गई हैं, जिसके तहत पुलिस गश्त और सतर्कता बढ़ाने के साथ-साथ बार और पब खोलने-बंद करने को लेकर भी समयसीमा तय कर दी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मंगलवार से रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी हो गया है। ऐसे में पुलिस मार्च करने के साथ-साथ गली-गली जाकर लोगों से घरों में रहने का अनुरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन, चिकित्सा और जरूरी सेवाएं दे रहे लोगों को सरकारी आदेश से छूट मिली हुई है।

बुधवार तड़के दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के निकट और हाजी अली इलाके में पुलिस गश्त बढ़ी हुई देखी गई।

पुलिस कर्मियों को यहां डिंडोशी इलाके में मार्च करते हुए भी देखा गया।

इसके अलावा उन्हें उपनगर गोरेगांव और मलाड में गश्त करते हुए गलियों में घूम रहे लोगों को घरों को लौटने और सरकारी आदेश का पालन करने का अनुरोध करते देखा गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस होटल, बार, पब और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से रात 11 बजे से पहले अपने परिसर बंद करने का अनुरोध कर रही है।

ब्रिटेन में कोविड-19 के नए प्रकार का पता चलने के बाद बढ़ी चिंताओं के बीच महाराष्ट्र सरकार ने नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक ऐहतियात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल