लाइव न्यूज़ :

समुद्र किनारे गश्त के लिए मुंबई पुलिस को दस एटीवी मिले

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:25 IST

Open in App

मुंबई, सात जून मुंबई पुलिस अब समुद्र किनारे और मुस्तैदी से गश्ती कर सकेगी क्योंकि सोमवार को इसके बेड़े में दस ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) शामिल किए गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुछ मंत्रियों और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में गिरगांव चौपाटी पर इसे हरी झंडी दिखाई।

अधिकारी ने कहा कि एटीवी का इस्तेमाल मुंबई में समुद्र किनारे गश्त में किया जाएगा।

पेट्रोल इंजन वाले एटीवी बालू वाली सतह पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी के बाद रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई पुलिस को ये एटीवी दान में दिए।

उन्होंने कहा कि एटीवी का इस्तेमाल मुख्यत: समुद्र किनारे गश्त में किया जाएगा लेकिन उन्हें उन क्षेत्रों में बचाव कार्य में भी लगाया जाएगा जहां सामान्य वाहन नहीं पहुंच सकते हैं।

एक एटीवी पर एक बार में चार व्यक्ति सवार हो सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री अजित पवार, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया