लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस आयुक्त का तबादला उनके कुछ सहकर्मियों की गंभीर गलतियों के चलते किया गया:देशमुख

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:56 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च मुंबई पुलिस आयुक्त पद से परम बीर सिंह को हटाये जाने के एक दिन बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि आईपीएस अधिकारी के कुछ सहकर्मियों की ‘गंभीर और माफ नहीं की जा सकने वाली गलतियां’ के चलते उनका तबादला किया गया।

सिंह के तबादले के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में देशमुख ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस अधिकारी सचिन वाजे प्रकरण की जांच ‘उपयुक्त तरीके से और बगैर किसी बाधा’ के हो।

सिंह, उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के बाहर एक संदिग्ध वाहन बरामद होने के मामले से निपटने के तरीके को लेकर आलोचना का सामना कर रहे थे। वाहन से जिलेटिन की छड़े बरामद हुई थी।

बुधवार को राज्य सरकार ने सिंह का तबादला होम गार्ड में कर दिया। राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक हेमंत नागराले को सिंह की जगह नियुक्त किया गया।

अंबानी के आवास के पास 25 फरवरी को एक संदिग्ध वाहन पाये जाने की जांच के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को हाल ही में गिरफ्तार किया था।

लोकमत समाचारपत्र द्वारा आयोजित और एबीपी माझा न्यूज चैनल द्वारा प्रसारित एक कार्यक्रम में देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ता और एनआईए इस प्रकरण की पेशेवर तरीके से जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि एनआईए और एटीएस की जांच में दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देशमुख ने कहा, ‘‘सिंह का तबादला प्रशासनिक नहीं था। एनआईए और एटीएस की जांच के जरिए कुछ चीजें सामने आयी हैं। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख (सिंह) के कुछ सहकर्मियों ने कुछ गंभीर गलतियां की थी। वे माफ नहीं की जा सकने वाली गलतियां थी। इसलिए उनका तबादला किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे