लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस आयुक्त ने राउत के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए और वक्त मांगा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:38 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता संजय राउत के कहने पर कुछ लोगों द्वारा 36 वर्षीय महिला का पीछा करने तथा उसका उत्पीड़न करने के आरोपों की जांच के लिए बंबई उच्च न्यायालय से बृहस्पतिवार को और वक्त मांगा। इस महिला ने अलग रह रहे अपने पति पर भी ऐसे ही आरोप लगाए।

उच्च न्यायालय ने 22 जून को पुलिस आयुक्त को इस मामले की जांच करने और 24 जून तक अदालत को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने अदालत को बताया कि पुलिस आयुक्त ने रिपोर्ट देने के लिए अदालत से और वक्त मांगा है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट और अन्य संबंधित दस्तावेज मांगे गए। वह जांच करेंगे और एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।’’ पीठ से इसे स्वीकार कर लिया और एक जुलाई तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। लेकिन साथ ही अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें इसके बाद और वक्त नहीं दिया जाएगा।

महिला ने अपनी याचिका में कहा कि उसने 2013 और 2018 में तीन शिकायतें दर्ज करायी थी लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस साल मार्च में जब याचिका पर सुनवाई की गई तो राउत के वकील प्रसाद धाकेफल्कर ने याचिका का विरोध किया और आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने तब कहा था कि याचिकाकर्ता शिवसेना नेता की पारिवारिक मित्र और बेटी की तरह थी।

महिला ने फर्जी पीएचडी प्रमाणपत्र के कथित मामले में बांद्रा पुलिस द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए अलग से एक याचिका भी बृहस्पतिवार को दायर की। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे