लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने 20 लाख रुपये चोरी करने के मामले में हरियाणा से युवक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:31 IST

Open in App

मुंबई, 17 फरवरी मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थिति एक कारोबारी के घर से 20 लाख रुपये चुराने के आरोप में हरियाणा से 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से आरोपी अजय वाल्मिकी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह सफाई कर्मी के तौर पर काम करता था।

अधिकारी ने बताया कि अंधेरी में रहने वाले एक कारोबारी ने पिछले हफ्ते पुलिस में शिकायत की थी कि एक अावासीय सोसाइटी में स्थित उनके फ्लैट से उनका बैग गायब है जिसमें 20 लाख रुपये थे।

उन्होंने बताया कि सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने वाल्मिकी की पहचान की जो इमारत के पास ही रहता है तथा आगे की जांच में उसकी संलिप्तता सामने आई।

अधिकारी ने बताया कि एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी के राजस्थान तथा दिल्ली में होने का पता चला और आखिरकार उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 19 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंद्ध धारा में मामला दर्ज किया गया है और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो