मुंबई पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को लेकर उठाया बड़ा कदम, 8 थाने दिए कब्जे में
By भारती द्विवेदी | Updated: April 1, 2018 15:50 IST2018-04-01T15:50:51+5:302018-04-01T15:50:51+5:30
इस तरह मुंबई देश का पहला शहर बना गया है, जहां किसी भी पुलिस स्टेशन का जिम्मा पूरी तरह महिलाओं हाथ में है।

मुंबई पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को लेकर उठाया बड़ा कदम, 8 थाने दिए कब्जे में
मुंबई, 1 अप्रैल: मुंबई पुलिस का ट्विटर हैंडल कई बार सुर्खियों में रहता है। मुंबई पुलिस कभी वरूण धवन को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के लिए डांटने तो कभी मीम के जरिए लोगों को जागरूक करने में सोशल मीडिया का खूब सहारा लेती है। इस बार मुंबई पुलिस ने 30 मार्च को अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।
दरअसल मुंबई पुलिस ने आठ महिला पुलिस को स्टेशन इंचार्ज (एसआई) चुना है। ऐसा करके मुंबई देश का पहला शहर बन गया है, जहां पर पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी महिलाओं पर होगी।
Trying to keep up with the city’s trend of setting examples! #InspiredByMumbaipic.twitter.com/cEyEu7GOmg
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) March 31, 2018
महिला पुलिस किन स्टेशनों का प्रभार संभालेंगी, जानिए
अलका मांडवी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन, रश्मि जाधव कफ परेड पुलिस स्टेशन, मृदुला लाड सियोन पुलिस स्टेशन, लता शिरसत शहर पुलिस स्टेशन, ज्योत्सना रसम वनराई पुलिस स्टेशन, रोहिणी काले पंतनगर पुलिस स्टेशन, विद्यालक्ष्मी हिरेमठ आरे पुलिस स्टेशन और कल्पना गडेकर बीकेसी पुलिस स्टेशन का जिम्मा संभालेंगी।
मुंबई पुलिस द्वार लिए गए इस फैसले का लोगों ने खूब स्वागत किया है। ट्विटर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है। साथ ही इन आठों महिला पुलिस पर गर्व जताया है।