लाइव न्यूज़ :

महामारी और आतंकवादी हमले के खतरे के बीच मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की

By भाषा | Updated: December 31, 2021 14:50 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिसंबर मुंबई पुलिस ने खालिस्तानी तत्वों द्वारा संभावित आतंकवादी हमले की खुफिया सूचनाओं के बीच सतर्कता बरतते हुए लोगों से नव वर्ष के मौके पर आयोजित होने वाली पार्टियों से बचने और घरों में ही रहने की अपील की।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों और शहर में अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर आतंकवादी हमले के संभावित खतरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कर्मियों की साप्ताहिक छुट्टियां और अन्य छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं ताकि नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा पुलिस बल उपलब्ध रहे।

इसके अलावा, कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर भी पुलिस ने नव वर्ष के उत्सव के लिए किसी भी बंद या खुले स्थान पर जमावड़े पर रोक लगा दी। इसमें होटल और रेस्त्रां भी शामिल हैं। दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत बुधवार को यह आदेश जारी किया गया। मुंबई पुलिस ने लोगों से पार्टी से बचने की अपील करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ जब आपके ‘फ्रेंड्स’ आपसे पूछें कि नए साल की पूर्व संध्या पर आपकी क्या योजना है? तो एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आप कहें कि मेरी पार्टी करने की कोई योजना नहीं है।’’

इस ट्वीट में लोकप्रिय ‘फ्रेंड्स’ शो की लीसा कुड्रोव की एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें वह आराम से लेटी हुई हैं और स्ट्रॉ की मदद से कुछ पी रही हैं।

वहीं एक और अन्य में ट्वीट में दो दोस्तों के बीच व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत को दिखाया गया है, जिसमे एक पूछता है कि कहां नया साल मनाएं? तो दूसरा दोस्त उसे मुंबई पुलिस द्वारा निषेधाज्ञा लागू किए जाने की जानकारी देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन