लाइव न्यूज़ :

गणेशोत्सव के आखिरी दिन से पहले मुंबई पुलिस सतर्क

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:34 IST

Open in App

मुंबई, 18 सितंबर मुंबई पुलिस रविवार को गणेशोत्सव के दसवें एवं मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन को लेकर हाई अलर्ट पर है और हाल में संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के आलोक में महानगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने दिल्ली पुलिस द्वारा पर्दाफाश किये गये कथित आतंकवादी षडयंत्र के सिलसिले में मुंबई में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

दस दिवसीय गणेशोत्सव का रविवार को समापन हो जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लगायी गयी पााबंदियों के चलते इस साल गणेशोत्सव का माहौल फीका है। विसर्जन के दिन निकाले वाले जूलुस पर रोक लगा दी गयी है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस उपायुक्त एस चैतन्य ने शनिवार को बताया कि अहम प्रतिष्ठानों के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज करने के अलावा विसर्जन स्थलों पर भी सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती होगी।

उन्होंने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त रोशनी, क्रेन, गोताखोरों/जीवन रक्षकों, एंबुलेंस एवं दमकल गाडि़यों का इंतजाम किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अन्य शाखाओं से 100 अतिरिक्त अधिकारी एवं 1500 कर्मी तैनात किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया