मुंबई पुलिस का कोरोना पर बड़ा फैसला, 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छूट, जानें क्यों उठाया गया ये कदम

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 28, 2020 11:03 IST2020-04-28T11:03:53+5:302020-04-28T11:03:53+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के अनुसार, 55 से अधिक आयु वालों में कोविड -19 संक्रमण का खतरा अधिक होता है और यह सबसे ज्यादा जोखिम की श्रेणी में आता है।

Mumbai polic Over 55 Told To Stay Home After 3 Colleagues Die Of COVID-19 | मुंबई पुलिस का कोरोना पर बड़ा फैसला, 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छूट, जानें क्यों उठाया गया ये कदम

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsभारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। कोरोना से महाराष्ट्र में 8590 लोग संक्रमित हैं और 1282 लोग ठीक हो चुके हैं।

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। जिसमें सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मुंबई से हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा फैसाल लिया है। मुंबई में  55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छूट दी गई है। यानी अब उनको काम नहीं करना है और वह अपने घरों में ही रहेंगे। मुंबई पुलिस द्वारा  55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों घर में रहने की हिदायत दी गई है। मुंबई में पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित 3 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद यह फैसला लिया गया है। तीनों पुलिस वाले 50 साल के ऊपर के थे।

मुंबई पुलिस के प्रमुख परम बीर सिंह ने यह फैसला लिया है। शिवाजी नारायण सोनावने, हेड कॉन्स्टेबल चंद्रकांत गणपत पेंदुरकर और हेड कॉन्स्टेबल संदीप सुर्वे की कोरोना के संक्रमण की मौत हो चुकी है। शनिवार तक महाराष्ट्र में कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं।

भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। मंगलवार (खबर लिखे जाने तक) के आंकड़ों के मुताबिक 369 लोगों की कोविड-19 की वजह से महाराष्ट्र में मौत हुई हैं।

कोरोना से महाराष्ट्र में 8590 लोग संक्रमित हैं और 1282 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में 5,500 से अधिक कोरोनोवायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, और मरने वालों की संख्या 219 हो गई है। 

भारत में कोरोना वायरस के अपडेट

भारत में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29,435 हो गई है, जिसमें 21632 सक्रिय मामले, 6868 ठीक और 934 मौतें और 1 माइग्रेट शामिल हैं। कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले सामने आए हैं। भारत में मौत के मामलों में सबसे तेज वृद्धि हुई है।

देश में कोविड-19 से हुई 934 मौतों में से सबसे ज्यादा 369 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 162, मध्य प्रदेश में 110, दिल्ली में 54, राजस्थान में 46, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 31-31 मरीजों की मौत हुई है। तेलंगाना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है। तमिलनाडु में 24 तो पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 20-20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। बीमारी से पंजाब में 18, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

Web Title: Mumbai polic Over 55 Told To Stay Home After 3 Colleagues Die Of COVID-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे