लाइव न्यूज़ :

मुंबईः चार माह के बाद एक मंच पर दिखे पीएम मोदी और सीएम ठाकरे, जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2022 21:03 IST

महाराष्ट्र राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन किया और बाद में मुंबई में गुजराती दैनिक ‘मुंबई समाचार’ की 200 वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के दौरान कुछ क्षणों के लिए एकसाथ देखे गए थे।शिवसेना और भाजपा के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार खराब हुए हैं। ईडी ने ठाकरे के एक रिश्तेदार की संपत्तियों पर छापेमारी की थी।

मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच कटु संबंधों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चार महीने से अधिक समय बाद मंगलवार को मंच साझा किया।

दोनों नेताओं ने राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन किया और बाद में मुंबई में गुजराती दैनिक ‘मुंबई समाचार’ की 200 वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया। 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने उस समारोह में हिस्सा नहीं लिया था जिसमें मोदी को मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया था।

इससे पहले, 6 मार्च को जब प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो का उद्घाटन करने के लिए पुणे गए थे तो ठाकरे नहीं आये थे। शिवसेना ने कहा था कि मुख्यमंत्री समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह एक सर्जरी से उबर रहे थे। इससे पहले, मोदी और ठाकरे को 6 फरवरी को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के दौरान कुछ क्षणों के लिए एकसाथ देखे गए थे।

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद अलग हो गए पूर्व सहयोगी दलों शिवसेना और भाजपा के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार खराब हुए हैं। शिवसेना ने अक्सर केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। गठबंधन के कुछ प्रमुख मंत्रियों और विधायकों को प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियों द्वारा जांच का सामना करना पड़ा है। हाल ही में ईडी ने ठाकरे के एक रिश्तेदार की संपत्तियों पर छापेमारी की थी।

 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है