लाइव न्यूज़ :

मुंबई के व्यक्ति ने प्रवासी मजदूरों के लिए स्थापित की सामुदायिक रसोई

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:19 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई कोविड-19 के कारण लगाए गए प्रतिबंधों से परेशान गरीब प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए मुंबई के एक निवासी ने अपनी बचत के पैसों से सामुदायिक रसोई की स्थापना की है। फैयाज शेख की उम्र 40 के आसपास है और पिछले साल अगस्त में उनकी नौकरी चली गई थी।

अब वह मलाड के मालवानी में स्थित अम्बुजवाड़ी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों की सहायता कर रहे हैं। शेख ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनकी सामुदायिक रसोई प्रतिदिन लगभग 500 लोगों को खाना उपलब्ध कराती है।

उन्होंने कहा कि वह उन लोगों को पिछले एक साल से राशन और दवाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं।

अम्बुजवाड़ी में लगभग एक लाख प्रवासी मजदूर रहते हैं और उनकी आजीविका दिहाड़ी मजदूरी से चलती है।

शेख ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान कुछ गैर सरकारी संगठनों से उन्हें राशन और दवाओं के लिए सहायता मिली लेकिन इस साल उन्हें सब कुछ खुद करना पड़ा।

उन्होंने कहा, “मेरी नौकरी जाने के बाद मुझे कंपनी से 10 लाख रुपये मिले। मैं उस पैसे के इस्तेमाल से सामुदायिक रसोई के जरिये प्रवासियों को भोजन और दवाएं उपलब्ध करवा रहा हूं।”

शेख ने कहा कि मालवानी में झुग्गी में रहने वालों की समस्याओं को देखने के बाद उन्हें सामुदायिक रसोई का विचार आया।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उस क्षेत्र में 11 साल से एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल चला रही हैं जिसमें लगभग 350 बच्चे पढ़ते हैं।

शेख ने कहा, “पिछले साल तीन महीने की स्कूल की फीस माफ कर दी गई थी और अब पूरे साल की फीस माफ कर दी गई है।”

उन्होंने बताया कि स्कूल जिस क्षेत्र में है वहां दिहाड़ी मजदूर रहते हैं और वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने को प्राथमिकता नहीं देते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र