मुंबई : दहिसर में बैंक लूट के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:49 IST2021-12-29T19:49:31+5:302021-12-29T19:49:31+5:30

Mumbai: One killed, another injured in firing during bank robbery in Dahisar | मुंबई : दहिसर में बैंक लूट के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

मुंबई : दहिसर में बैंक लूट के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

मुंबई, 29 दिसंबर मुंबई के दहिसर पश्चिम में बुधवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में लुटेरों द्वारा चलायी गई गोली से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि दो अज्ञात आरोपी बैंक परिसर में घुसे और कर्मचारी संदेश गोमारे से नकदी का थैला छीनने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, ‘‘गोमारे ने विरोध किया तो लूटेरे गोली चलाने के बाद थैला छीनकर भागने लगे। गोली लगने से गोमारे और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। गोमारे को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है।’’

एमएचबी थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल से आए दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई दलों का गठन किया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ला जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: One killed, another injured in firing during bank robbery in Dahisar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे