आतंकियों के निशाने पर मुंबई, नौसेना हाई अलर्ट पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 10, 2019 05:52 IST2019-08-10T05:52:49+5:302019-08-10T05:52:49+5:30

खबर को मिलने के बाद नौसेना हाई अलर्ट पर आ गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Mumbai on target of terrorists, Navy on high alert | आतंकियों के निशाने पर मुंबई, नौसेना हाई अलर्ट पर

आतंकियों के निशाने पर मुंबई, नौसेना हाई अलर्ट पर

Highlightsमुंबई में पाकिस्तानी आंतकियों को द्वारा हमला किया जा सकता है।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई में पाकिस्तानी आंतकियों को द्वारा हमला किया जा सकता है। यह हमला समुद्र के रास्ते से भेजे गए नए आतंकियों के बजाय पहले से ही देश के अंदर मौजूद स्लीपर सेल द्वारा किए जा सकते हैं। 

इस खबर को मिलने के बाद नौसेना हाई अलर्ट पर आ गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खबर के अनुसार आतंकी 26/11 जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए समुद्र को रास्ते मुंबई में आ सकते हैं।

खतरे की संभावना को देखकर सभी तटों पर नौसेना ने सुरक्षा को बड़ा दिया है।पाकिस्तान सेना और आईएसआई इन आतंकियों के जरिये भारतीय शहरों में मुंबई जैसा बड़ा आतंकी हमला कराना चाहते हैं। यही वजह है कि पूर्वी और पश्चिमी समुद्री सीमा पर नौसेना हाई अलर्ट पर है।

मुंबई के अलावा और भी अलग अलग तटों पर भी सुरक्षा को पुख्ता कर दिया है।खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े स्लीपर सेल पहले ही मुंबई में सक्रिय हो चुके हैं।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।ऐसे में भारत को आशंका है कि पाकिस्तान कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। ऐसे में भारत के अलग अलग स्थानों में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है।

Web Title: Mumbai on target of terrorists, Navy on high alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई