शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज, भाजपा की महिला नेता ने की थी शिकायत

By आजाद खान | Updated: December 13, 2021 17:57 IST2021-12-13T17:55:40+5:302021-12-13T17:57:46+5:30

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंधेरी इलाके में छापा मारा तो बड़े से दर्पण के पीछे से बेसमेंट में जाने का रास्ता दिखा। वहीं पर सभी को छिपाया हुआ था।

mumbai news shivsena mp sanjay raut booked for objectional comments on bjp women member | शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज, भाजपा की महिला नेता ने की थी शिकायत

शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज, भाजपा की महिला नेता ने की थी शिकायत

Highlightsबार के बेसमेंट में बड़ी ही चतुराई से छिपाकर महिलाओं को रखा गया था।बाहर लगे इलेक्ट्रानिक कैमरे से हर आने-जाने वालों पर रखता था नजर।पूछताछ में संचालक ने किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से किया इंकार।

भारत: दिल्ली पुलिस ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ पूर्वी दिल्ली के मंडावली पुलिस स्टेशन में भाजपा की महिला सदस्यों के खिलाफ उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव की शिकायत मिलने के बाद दर्ज की गई है।

टीवी साक्षात्कार में कथित तौर पर कहीं अपमानजनक बातें 

महिला नेता ने दावा किया है कि 9 दिसंबर को एक मराठी समाचार चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार में राउत ने "भाजपा के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के जीवन और अंग के खिलाफ अभद्र भाषा में धमकी दी है।“ महिला ने बताया कि टीवी पर राउत ने एक साक्षात्कार में भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं को गालियां दीं। इसके बाद पार्टी की महिला शाखा ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया।

महिला नेता की शिकायत पर पुलिस ने ली कानूनी राय

महिला नेता ने उनके बयान को न केवल अपमानजनक बताया, बल्कि भाजपा की महिला पार्टी कार्यकर्ताओं के शील को भी ठेस पहुंचाने वाला कहा। उसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी राय ली और शिवसेना सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

राउत ने किया ट्वीट करके केस को दबाव बनाने की कोशिश बताया

इस केस पर अपनी टिप्पणी करते हुए राउत ने ट्वीट करके कहा कि उनके एक शब्द के इस्तेमाल पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि इस तरह के शब्द भाजपा के नेता अक्सर बोलते रहते हैं। लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं होता है। जाहिर यह उन पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया गया है।
 

Web Title: mumbai news shivsena mp sanjay raut booked for objectional comments on bjp women member

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे