लाइव न्यूज़ :

मुंबई समाचार के निदेशक मनचेरजी कामा का निधन

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:51 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई देश के सबसे पुराने अखबार ‘मुंबई समाचार’ के निदेशक मनचेरजी नुसेरवानजी कामा का शनिवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि उम्र के छह दशक को पार कर चुके कामा कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत तक परिवार के प्रकाशन व्यवसाय में सक्रिय थे।

बाम्बे पारसी पंचायत (बीपीपी) के पूर्व ट्रस्टी कामा दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर के रहने वाले थे। बीपीपी की स्थापना 1681 में हुयी थी और यह मुंबई में पारसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था है और सबसे पुरानी परमार्थ ट्रस्टों में से एक है। इतिहास, भाषाओं और भाषा विज्ञान में गहरी रुचि रखने वाले कामा कई चैरिटी के बोर्ड में थे और लोगों के खास कर कमजोरों के शैक्षिक मानकों को बढ़ाने में विशेष रुचि रखते थे और गरीबों के लिए चिकित्सा उपचार प्रदान करने में मदद करते थे।

उनके बड़े भाई होर्मसजी वर्तमान में मुंबई समाचार के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में अधिक सक्रिय हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘मुंबई समाचार’ ने एक जुलाई को प्रकाशन के 200वें वर्ष में प्रवेश किया था। इस अखबार का प्रकाशन पहली बार 1822 में हुआ था और इसका कार्यालय मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित प्रतिष्ठित लाल इमारत में है।

पारसी विद्वान फरदूनजी मुराजबान ने इस अखबार की स्थापना की थी और कई हाथों से गुजरा और 1933 में दिवालिया होने के बाद यह समाचार पत्र कामा परिवार के हाथों में आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं