मुंबई समाचार के निदेशक मनचेरजी कामा का निधन

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:56 IST2021-07-03T18:56:03+5:302021-07-03T18:56:03+5:30

Mumbai News director Mancherji Cama passes away | मुंबई समाचार के निदेशक मनचेरजी कामा का निधन

मुंबई समाचार के निदेशक मनचेरजी कामा का निधन

(नाम में सुधार के साथ)

मुंबई, तीन जुलाई देश के सबसे पुराने अखबार ‘मुंबई समाचार’ के निदेशक मनचेरजी कामा का शनिवार को वृद्धावस्था और बीमारी के कारण निधन हो गया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कामा की आयु 60 वर्ष से अधिक थी। कामा कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत तक परिवार के प्रकाशन व्यवसाय में सक्रिय थे।

वह दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई होर्मसजी वर्तमान में कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में अधिक सक्रिय हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘मुंबई समाचार’ ने एक जुलाई को प्रकाशन के 200वें वर्ष में प्रवेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai News director Mancherji Cama passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे