लाइव न्यूज़ :

मुंबई : वांछित अपराधी रियाज भाटी के खिलाफ जबरन वसूली का नया मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 21, 2021 19:59 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के एक कथित सहयोगी के खिलाफ एक कारोबारी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उससे पैसे लेने के आरोप में मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि रियाज भाटी 23 जुलाई को दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में वांछित था, जिसमें सह आरोपियों में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) सचिन वाजे शामिल हैं। एक कारोबारी की शिकायत पर भाटी के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है।

कारोबारी की शिकायत के अनुसार, भाटी ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में उसका वीडियो बनाकर उसे फंसाया और उससे 25 लाख रुपये की वसूली की। वर्सोवा पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायतकर्ता के अनुसार उसने दो खातों से 25 लाख रुपये का भुगतान किया। हमने भाटी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384 के तहत जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह