राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 10:31 IST2026-02-01T10:30:36+5:302026-02-01T10:31:53+5:30

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी पार्टी, जिसकी जड़ें वास्तव में मराठी संस्कृति में हैं। उसका अध्यक्ष एक शुद्ध मराठी होना चाहिए। वह पाटिल हो सकता है, लेकिन पटेल नहीं।

mumbai ncp ajit pawar Should true Marathi party Nationalist Congress Party headed 'Patil not Patel' Raj Thackeray dig NCP working president Praful Patel | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

file photo

Highlightsमनसे अध्यक्ष ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरह से विचित्र हो गई है।अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।बारामती में हर कोई राकांपा के दोनों गुटों के विलय की अजित दादा की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए। ठाकरे की यह टिप्पणी राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष माना जा रहा है। मनसे अध्यक्ष ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरह से विचित्र हो गई है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘ सच कहूं तो, इस पर टिप्पणी करने का मन ही नहीं करता। लेकिन फिर भी, आज मुझे दिन भर घटित होने वाली घटनाओं पर बोलना ही पड़ेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी पार्टी, जिसकी जड़ें वास्तव में मराठी संस्कृति में हैं। उसका अध्यक्ष एक शुद्ध मराठी होना चाहिए। वह पाटिल हो सकता है, लेकिन पटेल नहीं।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62) ने शनिवार को मुंबई में एक समारोह में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अजित पवार की बुधवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है, जिसे लेकर कुछ वर्ग आलोचना भी कर रहे हैं।

अजित पवार न केवल राज्य के उपमुख्यमंत्री थे बल्कि राकांपा के अध्यक्ष भी थे। उनके अचानक निधन के बाद, अभी यह तय होना बाकी है कि पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।

उन्हें भरोसा दिलाया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पार्टी के दोनों गुटों के विलय की उनके पिता की इच्छा पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। अजित पवार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सहयोगी के मुताबिक, शरद पवार के सुबह यह कहने के बाद कि उन्हें अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

यह आशंका जताए जाने के बाद कि विलय की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है, पार्थ ने अपने दादा (शरद पवार) से मुलाकात की। सहयोगी के अनुसार, ‘‘पवार साहेब ने संवाददाता सम्मेलन में जो कुछ भी कहा, वह जायज है। हालांकि, मुझे लगा कि संवाद में कुछ कमी रह गई है और मुझे लगा कि इसे दूर किया जाना चाहिए।

बाद में पार्थ ने पवार साहेब से संपर्क किया और पूरे परिवार से बात की।’’ सहयोगी के मुताबिक, बातचीत के दौरान पार्थ ने भरोसा दिलाया कि “पवार परिवार सहित बारामती में हर कोई राकांपा के दोनों गुटों के विलय की अजित दादा की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Web Title: mumbai ncp ajit pawar Should true Marathi party Nationalist Congress Party headed 'Patil not Patel' Raj Thackeray dig NCP working president Praful Patel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे