लाइव न्यूज़ :

मुंबई : एनसीबी ने गद्दों की खेप में छिपाकर रखा गया पांच करोड़ रु का इफेड्रिन जब्त किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:15 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां उपनगरीय अंधेरी में 4.6 किलोग्राम इफेड्रिन नामक मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। एनसीबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जब्त किए गए मादक पदार्थ को गद्दों में छिपाकर रखा गया था, जिसे एक कार्टन बॉक्स में पैक किया गया था । मादक पदार्थ की इस खेप को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए तैयार किया गया था।

एक खुफिया सूचना के आधार पर एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने बृहस्पतिवार को अंधेरी में तलाशी ली और बाहर भेजे जाने वाले एक सामान में गद्दे बरामद किए। गद्दों की जांच करने पर उसमें से मादक पदार्थ की खेप बरामद की गयी।

इफेड्रिन की इस खेप को हैदराबाद से लाया गया था और इसे मुंबई के रास्ते ऑस्ट्रेलिया भेजने की कोशिश की जा रही थी। एनसीबी इस मामले की विस्तृत जांच कर तस्करों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह