लाइव न्यूज़ :

मुंबई एनसीबी ने इंदौर में छापेमारी कर एक किलो चरस जब्त की, कैब चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:53 IST

Open in App

मुंबई, पांच दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक अंतरराज्यीय अभियान के तहत रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में छापेमारी करके करीब एक किलो चरस जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कुख्यात मादक पदार्थ डीलर बबलू पटरी द्वारा संचालित एक गिरोह के सदस्यों को मुंबई में मादक पदार्थ पहुंचाने की योजना थी। पटरी फिलहाल जेल में है।

एनसीबी ने बाद में इस सिलसिले में मुंबई के कुर्ला से एक कैब चालक को हिरासत में लिया।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया, ''गुप्त सूचना मिली थी कि इंदौर से मुंबई में उच्च गुणवत्ता वाले चरस की डिलीवरी होने की संभावना है, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। पटरी के करीबी सहयोगी तौफीक को डिलीवरी लेनी थी, लेकिन ऐसा होने से पहले एनसीबी ने छापेमारी कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया।''

जांच के दौरान पता चला कि तौफीक इंदौर में मौजूद गिरोह के संपर्क में था, लेकिन उनसे संपर्क करने के लिए एक कैब चालक के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। यहां उपनगर कुर्ला का रहने वाला तौफीक मध्य प्रदेश शहर में एनसीबी की छापेमारी की जानकारी पाकर फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि तौफीक जिस कैब चालक शोएब कुरैशी के फोन का इस्तेमाल कर रहा था, उसे कुर्ला में हिरासत में ले लिया गया, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह गिरोह से जुड़ा नहीं था।

अधिकारी ने कहा कि पटरी राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में जेल में है, जबकि तौफीक उसके लिए काम करता था।

उन्होंने कहा कि चरस की जब्ती के संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तौफीक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए