लाइव न्यूज़ :

मुंबई : एनसीबी ने डोंगरी के चार स्थानों पर छापेमारी की, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में चार स्थानों पर छापेमारी की और पूर्व में उजागर हुए गिरोह के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि अंडरवर्ल्ड द्वारा संचालित मादक पदार्थ के कारोबार की जांच एनसीबी कर रही है और उसने पहले चिंकू पठान उर्फ परवेज खान को भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम की कथित तौर पर मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि दो अन्य की भी मामले में गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘एनसीबी के मुंबई जोन के निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में छापेमारी की गई और डोंगरी में मादक पदार्थ की प्रयोगशाला मिली। इसे कथित तौर पर आरिफ बुर्जवाला चलाता था जो फरार है।’’

वानखेड़े ने बताया, ‘‘बुर्जवाला, पठान का बॉस है। आरोपी पिछले पांच साल से मादक पदार्थ का धंधा कर रहा है। छापेमारी के दौरान हमने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि जांच से जुटाए गए सबूतों से गिरोह में अंडरवर्ल्ड की भूमिका होने के संकेत मिले हैं और गत पांच साल में इनके द्वारा किया गया मादक पदार्थ का कारोबार करीब 1,500 करोड़ रुपये तक का हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया