लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामला: मुंबई के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला दुकान का मालिक अरेस्ट, दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर फर्नीचरवाला ने लिया था नाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2021 16:53 IST

drugs case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुच्छड़ पानवाला के मालिक को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था.

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी के अधिकारी अब इस पान दुकान के मालिक से पूछताछ करेंगे.आरोप है कि यहां पान में ड्रग्स को मिलाकर दिया जाता है.मुच्छड़ पानवाला मुंबई की फेमस पान दुकान है. यहां पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज पान खाने आते हैं.

मुंबईः स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले में मंगलवार को मुंबई में प्रसिद्ध 'मुच्छड़ पानवाला' की दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया.

एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दक्षिण मुंबई के केंप्स कॉर्नर में स्थित पान की यह दुकान बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कुछ मशहूर हस्तियां अक्सर आती रहती हैं. अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम ने पूछताछ के बाद तिवारी को गिरफ्तार किया.

मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान तिवारी का नाम सामने आया था. इस मामले में शनिवार को खार और बांद्रा इलाके से 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ एक ब्रिटिश नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

जब्त किए गए नशीले पदार्थों में गांजा, 'ओजी कुश' (एक प्रकार की भांग) और मारिजुआना जैसे मादक पदार्थ शामिल थे. उनमें से कुछ अमेरिका से लाए गए थे. अधिकारी ने बताया कि तिवारी को एनसीबी ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था और उसका बयान दर्ज किया गया था. पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया. मामले की जांच चल रही है.

ड्रग्स चेन में फंसा मुच्छड़ पानवाला

मुंबई में ड्रग तस्करी की चेन लंबी ही होती जा रही है. बॉलीवुड सितारों के बाद अब मुंबई के प्रसिद्ध 'मुच्छड़ पानवाला' के नाम भी इस कड़ी में जुड़ता नजर आ रहा है. बता दें कि हाल ही में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था और 200 किलो ड्रग्स जब्त किया था.

इस मामले में एनसीबी ने दो दिन पहले ही अभिनेत्री दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया था. जिस तरह से मुंबई में ड्रग्स का जाल फैल रहा है, इसमें और कई नामचीन बेनकाब हो सकते हैं. बताया जाता है कि दिया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला और ब्रितानी नागरिक से पूछताछ के दौरान ही मुच्छड़ पानवाला का नाम सामने आया है.

एनसीबी को शक है कि दोनों आरोपी मुच्छड़ पानवाला को ड्रग्स की सप्लाई करते थे. इस जानकारी के बाद अब मुच्छड़ पानवाला एनसीबी के रडार पर है. हालांकि ड्रग्स और पानवाला का कनेक्शन कोई नया नहीं है. पहले भी कई बार ऐसे मामले आए हैं जब पान बेचने वालों को ड्रग्स बेचने के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है.

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन