लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू से निपटने के लिए मुंबई नगर निकाय ने दिशानिर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: January 12, 2021 11:21 IST

Open in App

मुंबई, 12 जनवरी मुंबई के दो कौवों के नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि के मद्देनजर, शहर के नगर निकाय ने पक्षियों की मौत की सूचना देने और उनके अवशेषों के सुरक्षित निपटान को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी करते हुए, नागरिकों से अपील की कि वे पक्षियों की मौत होने पर उसके हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) के अनुसार, बर्ड फ्लू के कारण मुंबई के दो कौवों की मौत हो गई।

बीएमसी ने आपदा नियंत्रण विभाग को सहायक नगरपालिका आयुक्त कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सहायक इंजीनियरों या वॉर रूम को पक्षियों की मौत के बारे में तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

दिशानिर्देशों में कहा गया है, "क्षेत्रीय कार्यालय और सहायक इंजीनियर के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारी और सहायक मृत पक्षियों का निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार निस्तारण करेंगे।"

बीएमसी ने सहायक इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वे पक्षियों की मौत की सूचना सरकार द्वारा नियुक्त त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत दें और उनके निर्देशों के अनुसार उनके अवशेषों का निपटान करें।

संबंधित विभाग से बर्ड फ्लू को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहने के अलावा, नगर निकाय ने सहायक आयुक्त (बाजार) से चिकन और मटन की दुकानों की सफाई को लेकर एक योजना बनाने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह