लाइव न्यूज़ :

मुंबई: एमएसआरटीसी स्टाफ ने खाने में कीड़े होने की शिकायत की, जांच का आदेश

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:42 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने मुंबई के एक होटल में ठहरे अपने कर्मियों द्वारा भोजन में कीड़े होने की शिकायत करने के बाद सोमवार को जांच का आदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी संचालित बेस्ट की बसों को चला रहे कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग से आये राज्य परिवहन निगम के 350 चालक और परिचालकों के समूह को मलाड के एक होटल में ठहराया गया है और इन लोगों ने दावा किया कि रविवार रात उन्हें परोसे गये चावल में कीड़े थे।

एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घटना की जांच की जा रही है। अधिकारियों से मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।’’

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के संज्ञान में शिकायत आने के तत्काल बाद ताजा भोजन परोसा गया।

इस बीच सूत्रों ने कहा कि स्टाफ ने पहले भी खाना घटिया होने की शिकायत की है और भोजन के पैकेट के बजाय दैनिक भत्ते की मांग की है।

सूत्रों ने बताया कि एमएसआरटीसी इस मांग पर विचार कर रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो