लाइव न्यूज़ :

मुंबई मेट्रो भूमि विवाद: पवार ने मुख्यमंत्री ठाकरे और फडणवीस से की बात

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:59 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसम्बर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने मुंबई में कांजुरमार्ग मेट्रो कार शेड भूमि विवाद को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से बात की है और वह मुद्दे को सुलझाने के लिए इसे केंद्र के साथ उठा सकते हैं। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी।

ठाकरे ने रविवार को कहा कि वह केंद्र के साथ बातचीत के माध्यम से भूमि विवाद को सुलझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उनके लिए ‘‘अहम् का मुद्दा’’ नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, पवार ने रविवार को ठाकरे और फडणवीस से अलग-अलग बात की।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘पवार साहब ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस से इस मुद्दे पर अलग-अलग बात की है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘नमक आयुक्त केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। इसलिए, पवार मुद्दे के समाधान के लिए इसे केंद्र के साथ भी उठा सकते हैं।’’

बम्बई उच्च न्यायालय ने एकीकृत मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए कांजुरमार्ग क्षेत्र में 102 एकड़ साल्ट पैन भूमि आवंटित करने के मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी के आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत ने साथ ही अधिकारियों को उस भूमि पर कोई भी निर्माण कार्य करने से भी रोक दिया है।

केंद्र और शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए राज्य द्वारा निर्धारित भूमि के स्वामित्व को लेकर टकराव है, जो पहले उपनगरीय गोरेगांव स्थित एक हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में योजनाबद्ध था।

फडणवीस की अगुवाई वाली राज्य की पिछली सरकार ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के लिए आरे कॉलोनी में कार शेड का निर्माण करने का फैसला किया था, हालांकि पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परियोजना के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटने का विरोध किया था।

ठाकरे के नेतृत्व वाली वर्तमान राज्य सरकार ने कार शेड को आरे कॉलोनी से कांजुरमार्ग स्थानांतरित करने का हाल ही में निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे