लाइव न्यूज़ :

मुंबई की महापौर ने मास्क के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये लोकल ट्रेन में यात्रा की

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:16 IST

Open in App

मुंबई, 17 फरवरी मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को शहर में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुये लोगों के बीच मास्क के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिये लोकल ट्रेन में यात्रा की । नगर निकाय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल रेलवे के रूट पर भायखला में ट्रेन में सवार होने से पहले पेडनेकर ने स्टेशन के बाहर का जायजा लिया और आस पास बिना मास्क के घूम रहे लोगों से मास्क पहनने के लिये कहा ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मेयर ने पाया कि स्टेशन पर स्थित एक दूकान के दो वेंडरों ने सही तरीके से मास्क नहीं पहना है । इसके बाद पेडनेकर ने उनसे हमेशा मास्क पहनने के लिये कहा और दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी ।’’

भायखला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक की उनकी यात्रा के दौरान महापौर ने देखा कि कई लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं ।

अधिकारी के अनुसार महामौर ने उनसे कहा बिना मास्क वाले दस फीसदी यात्री बाकी 90 प्रतिशत लोगों के लिये खतरा पैदा कर सकते हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करते हैं ।

अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर उतरने के बाद महापौर शांताक्रूज गयीं जहां वह नगर निकाय के एक दल के साथ उस होटल में अचानक पहुंची जहां खाड़ी के देशों से लौटे लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पृथक-वास में रखे गये थे ।

उन्होंने बताया कि पृथक-वास लोगों की सूची में शमिल चार लोग होटल में अनुपस्थित पाये गये ।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महापौर ने अधिकारियों को लापता चार यात्रियों एवं होटल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया ।

इस बीच रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी की मदद से 4500 यात्रियों को एक फरवरी से 15 फरवरी के बीच बिना मास्क के पकड़ा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो