लाइव न्यूज़ :

मुंबई की महापौर को मिला धमकी भरा पत्र, नवी मुंबई और रायगढ़ भेजी गईं पुलिस टीम

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:26 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसके बाद उन्होंने भायखला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दादर में उनके पुराने आवास पर मिले पत्र में उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।

उन्होंने कहा कि पत्र में विजेंद्र म्हात्रे नामक व्यक्ति का उल्लेख है।

महापौर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को पत्र लिखकर अपराधी की गिरफ्तारी और अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

एक अधिकारी ने कहा कि भायखला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच के तहत पुलिस टीमों को नवी मुंबई के उरण, खारघर और पनवेल और रायगढ़ भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र