मुंबई : व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, दो आरोपियों में से एक पकड़ाया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:26 IST2021-06-04T11:26:53+5:302021-06-04T11:26:53+5:30

Mumbai: Man stabbed to death, one of the two accused caught | मुंबई : व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, दो आरोपियों में से एक पकड़ाया

मुंबई : व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, दो आरोपियों में से एक पकड़ाया

मुंबई, चार जून मध्य मुंबई के तारदेव में दो व्यक्तियों ने विवाद के बाद 21 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे आंबेडकर नगर इलाके में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों और पीड़ित धर्मेश बरिया के बीच किसी मुद्दे को लेकर जबरदस्त बहस के बाद विवाद हुआ था। आरोपी शराब के नशे में थे।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बरिया पर चाकू से वार किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि तारदेव पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि उसके अन्य सहयोगी की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Man stabbed to death, one of the two accused caught

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे