मुंबई : देसी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:23 IST2021-08-22T18:23:34+5:302021-08-22T18:23:34+5:30

मुंबई : देसी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दहिसर इलाके में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गैर कानूनी तरीके से देसी तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह गिरफ्तारी आरोपी द्वारा स्थानीय लोगों को कथित रूप से धमकाने के बाद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोहित आकाश भोजराज के तौर पर की गई है और उसे शनिवार रात वेस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग के करीब से पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भोजराज के पास से कुछ कारतूस भी मिले हैं। उन्होंने बताया, ‘‘पुख्ता सूचना के आधार पर हमने जाल बिछाया और उसे पकड़ा। जांच के दौरान पता चला कि उसके खिलाफ हत्या की कोशिश करने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसके पास हथियार कहां से आए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।