लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन से पति ने पत्नी को दिया धक्का, दो महीने पहले ही हुआ था विवाह, जानिए मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 14, 2021 14:39 IST

31 वर्षीय आरोपी मानखुर्द इलाके में रहता है। अधिकारी ने कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना चेंबूर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार दोपहर को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी को पकड़ा और घटनास्‍थल पर ले गई, जहां उसकी पत्‍नी घायल और बेहोश पड़ी थी।पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्रवेश से पहले मृत घोषित कर दिया।पीड़िता की बेटी को उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया था।

मुंबईःमुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक शख्स ने अपनी पत्नी को धक्का दे दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दोनों का विवाह दो महीने पहले ही हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दोनों दरवाजे पर खड़े थे। उन्होंने कहा कि यह घटना चेंबूर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार दोपहर को हुई, जिसके बाद महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द इलाके में रहने वाला 31 वर्षीय आरोपी श्रमिक है और उसकी 26 वर्षीय पत्नी भी श्रमिक थी। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि दोनों सोमवार को पीड़िता की सात वर्षीय बेटी के साथ सफर कर रहे थे।

पीड़िता की यह दूसरी शादी थी। यह बच्ची पीड़िता की पहली शादी के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि दंपति रेल के एक डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा था। अधिकारी ने बताया कि महिला जब चलती ट्रेन से बाहर देख रही थी, तो उसके पति ने उसे पकड़ा और फिर कथित रूप से उसे छोड़ दिया, जिसके बाद वह पटरियों पर गिर गई।

जब ट्रेन गोवंडी स्टेशन पर रुकी, तो उसी डिब्बे में दंपति के पास खड़ी एक महिला नीचे उतरी और उसने रेलवे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़कर घटनास्थल पर ले गई, जहां उसकी पत्नी घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी घटना के समय नशे में था या नहीं। उन्होंने बताया कि महिला की बेटी को उसके संबंधियों को सौंप दिया गया है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :मुंबईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे