लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार प्रस्ताव दे तो मुंबई लोकल सेवा आम यात्रियों के लिए हो सकती है बहाल: दानवे

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:26 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर राज्य सरकार मुंबई की लोकल ट्रेन में आम लोगों को यात्रा करने की मंजूरी देने के संबंध में प्रस्ताव दे तो एक बार फिर इस सेवा को आम लोगों के लिए बहाल किया जा सकता है।

इस साल कोविड-19 महामारी की ख़तरनाक दूसरी लहर की वजह से अप्रैल में यहां उपनगरीय ट्रेन सेवा आम लोगों के लिये निलंबित कर दी गई थी। मौजूदा समय में सिर्फ़ सरकारी कर्मचारी और अनिवार्य सेवा मुहैया करा रहे लोग ही लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।

दानवे ने नयी दिल्ली में एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत में कहा, ‘‘ मुंबई में आम लोगों को लोकल ट्रेन से यात्रा की अनुमति देने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय मंजूरी देगा। हालांकि, हमें राज्य सरकार से ऐसा कोई पत्राचार अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। रेल प्रशासन आम लोगों द्वारा इस सेवा का लाभ लेने के खिलाफ नहीं है।’’

कई यात्री संगठन आम लोगों के लिए यह सेवा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) भी सरकार से टीके की दोनों खुराक लेने वाले यात्रियों को सफ़र करने देने की इजाज़त दिये जाने की मांग कर चुके हैं । सरकार ने सोमवार की शाम प्रदेश के 25 ज़िलों में संक्रमण के मामलों में गिरावट के मद्देनजर कई तरह की राहत प्रदान करने की घोषणा की, लेकिन लोकल ट्रेन में आम लोगों को यात्रा करने देने के संबंध में कोई निर्णय नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: कैसे लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भागने में हुए कामयाब? अब हथकड़ी के साथ भारत वापसी की तैयारी

पूजा पाठMesh Rashifal 2026: मेष राशिवालों के लिए तरक्की-कामयाबी का शानदार साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल में आपके लिए सुनहरे अवसर

भारतAndhra Pradesh: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से भयावह हादसा, 8 की मौत, अन्य घायल; CM नायडू ने जताया दुख

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: पेट्रोल पंप पर जाने से पहले चेक करें ईंधन के दाम, जानें आज जेब पर कितना होगा असर

भारतमगर उनकी तकलीफ की भरपाई कौन करेगा श्रीमान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतAadhaar Update Rules: बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के आधार कार्ड में बदले ये चीजें, जानें यहां

भारतजदयू के संपर्क में महागठबंधन के 17-18 विधायक?, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 'खेला', प्रवक्ता नीरज कुमार का दावा

भारतपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

भारतवक्फ दस्तावेजः अपलोड की समयसीमा 1 साल और बढ़ाने की मांग, मंत्री किरेन रीजीजू से मिले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सदस्य