लाइव न्यूज़ :

ट्रैक डूबने से बीच रास्ते फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, नेवी हेलीकॉप्टर और एनडीआरएफ टीम ने अब तक बचाए 500 यात्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 13:21 IST

सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर का कहना है कि यात्री ट्रेन से नीचे न उतरें। ट्रेन सुरक्षित जगह पर है। रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और सिटी पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए ट्रेन में है।

Open in App

मुंबई से कोल्हापुर के बीच चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन लगातार बारिश के कारण फंस गई है। इस ट्रेन में फंसे यात्रियों की संख्या लगभग 2000 है। मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल पहुंच गया है और यात्रियों को राहत एवं बचाव की कोशिश जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम और नेवी हेलिकॉप्टर के जरिए बचाव अभियान का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर का कहना है कि यात्री ट्रेन से नीचे न उतरें। ट्रेन सुरक्षित जगह पर है। रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और सिटी पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए ट्रेन में है। अभी तक 500 यात्रियों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

फिलहाल आरपीएफ और सिटी पुलिस द्वारा यात्रियों को बिस्किट और पानी बांटने का कार्य किया जा रहा है। लगातार बारिश के चलते यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने के लिए उन्हें एयरलिफ्ट किया जा सकता है।

लगातार बारिश के चलते पूरा मुंबई जलभराव से जूझ रहा है। इसके चलते सेंट्रल रेलवे ने बदलापुर और खोपोली के बीच रेल सेवा को कैंसिल कर दिया है। कुर्ला थाने पट्टी में काफी तेज बारिश हो रही है। 

 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं