लाइव न्यूज़ :

मुंबई को बारिश से कुछ राहत, धीमे-धीमे पटरी पर लौट रही है जिन्दगी

By भाषा | Updated: July 3, 2019 13:21 IST

बुधवार को कहीं से किसी दुर्घटना की सूचना नहीं है, सिर्फ विखरोली (ई) के टैगोर नगर में एक जगह बिजली मीटर में आग लगने की सूचना है। बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना में दो लोग झुलस गए हैं और उन्हें सिऑन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Open in App

भारत की औद्योगिक राजधानी में तबाही मचाने के बाद बारिश कुछ थम गई है और जिन्दगी अब धीमे-धीमे पटरी पर लौट रही है। मूसलाधार बारिश और जलभराव से कुछ राहत के बाद सार्वजनिक परिवहन सेवा भी बुधवार को बहाल हो गई है। मुंबई में 26 जुलाई, 2005 की बारिश की कहर के बाद सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हुई 375.2 मिलीमीटर बारिश सबसे तकलीफदेह रही।

इससे बस, ट्रेन और विमान, तीनों सेवाएं प्रभावित रहीं। ट्रेनें रद्द की गईं या गंतव्य से पहले ही रोक दी गईं। वहीं कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा जबकि कई अन्य को दूसरे हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। बृहनमुंबई महा नगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बारिश थमने के कारण शहर के किसी भी हिस्से में अब जलभराव की स्थिति नहीं है।

लोकल ट्रेनें और बेस्ट की बसें समय से चल रही हैं। बेस्ट के प्रवक्ता के अनुसार, 3,203 बसों में से 2,950 फिलहाल सड़कों पर हैं। मध्य रेलवे ने रविवार की समय सारणी के अनुरुप मुंबई में लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसका अर्थ है कि फिलहाल सामान्य कामकाजी दिनों के मुकाबले कुछ कम ट्रेनें चलेंगी। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने बताया कि मौसम विभाग को बुधवार को फिर से मूसलाधार बारिश होने और ऊंची लहरे उठने की आशंका है।

इस पूर्वानुमान को देखते हुए हमने तीन जुलाई को मुंबई में रविवार की समय सारणी के अनुरुप ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जरुरत होने पर अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलायी जाएंगी। हालांकि, पश्चिम रेलवे ने अपनी सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी हैं जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

बुधवार को कहीं से किसी दुर्घटना की सूचना नहीं है, सिर्फ विखरोली (ई) के टैगोर नगर में एक जगह बिजली मीटर में आग लगने की सूचना है। बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना में दो लोग झुलस गए हैं और उन्हें सिऑन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया