लाइव न्यूज़ :

मुंबई: ब्राजील से आने वालों के लिए संस्थागत पृथकवास जरूरी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 23:25 IST

Open in App

मुंबई, तीन मार्च बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को घोषणा की कि ब्राजील से आने वालों के लिए सात-दिवसीय संस्थागत पृथकवास में रहना अनिवार्य होगा, भले ही यात्रा से पहले कोविड-19 की उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी हो।

बीएमसी ने एक ताजा परिपत्र में, अंतरराष्ट्रीय आगमन के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए ब्राजील को पृथकवास के नियमों के तहत देशों की सूची में शामिल किया।

बीएमसी ने कहा कि यह नियम शहर के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए भी लागू होगा।

ब्रिटेन, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और पश्चिम एशिया से आने वाले व्यक्तियों के लिए सात दिनों के संस्थागत पृथकवास और सात दिन का घरेलू पृथकवास पहले से ही अनिवार्य है।

परिपत्र के अनुसार महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों के यात्री, जो अपने आगमन के बाद कनेक्टिंग फ्लाइट लेना चाहते हैं, उन्हें उन्हें आगे यात्रा करने की तभी अनुमति दी जाएगी जब हवाई अड्डे पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आये। ऐसे यात्रियों के बारे में उनके संबंधित राज्यों को सूचना भेजी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा