मुंबई: अवैध लॉटरी का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:15 IST2021-06-13T20:15:56+5:302021-06-13T20:15:56+5:30

Mumbai: Illegal lottery busted, seven arrested | मुंबई: अवैध लॉटरी का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

मुंबई: अवैध लॉटरी का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

मुंबई, 13 जून मुंबई के कुर्ला इलाके में एक अवैध ऑनलाइन लॉटरी का पर्दाफाश होने के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच टीम ने कुर्ला वेस्ट में बर्वे रोड पर स्थित एक दुकान में छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इसका मालिक अवैध लॉटरी निकाल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस लॉटरी में 15 मिनट के भीतर विजेता के नाम की घोषणा हो जाती थी और राज्य या केंद्र सरकार को कोई कर अदा नहीं किया जाता था। सभी सातों आरोपियों को नेहरू नगर पुलिस कों सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Illegal lottery busted, seven arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे