मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर आग लगी, देखें भयावह वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2025 20:19 IST2025-06-05T18:47:15+5:302025-06-05T20:19:14+5:30
आग बुझाने के अभियान में पुलिस और स्थानीय नगर निगम कर्मचारियों को भी शामिल किया गया।

photo-lokmat
मुंबईः दक्षिण मुंबई के व्यस्त चर्चगेट रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर एक दुकान में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी रेलवे द्वारा शाम करीब 5:25 बजे दी गई सूचना के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन की कई टीम अग्निशमन उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के अभियान में पुलिस और स्थानीय नगर निकाय के कर्मी भी शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि दुकान में लगी आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया।
A huge fire broke out at Churchgate Railway Station in Mumbai on Thursday evening, June 5. According to the information, the fire was caused by an electrical short circuit in a Monginis cake shop.#FireNews#ChurchgateStationpic.twitter.com/vhOERkWGtc
— Lokmat Times (@lokmattimeseng) June 5, 2025
Big Breaking: Fire at Churchgate Station pic.twitter.com/XDV1sdN3GR— Lokmat Times (@lokmattimeseng) June 5, 2025
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण पता लगाया जा रहा है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, दैनिक यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि आग के कारण व्यस्त उपनगरीय टर्मिनस स्टेशन का पूरा परिसर धुएं से भर गया था।
एक यात्री ने बताया, ‘‘ चर्चगेट स्टेशन धुएं से भर गया था। संकेतक भी मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने यात्रियों से दूर रहने की अपील की थी।’’ पश्चिमी रेलवे के सबसे व्यस्त उपनगरीय स्टेशन में से एक इस टर्मिनस से शाम के समय हजारों यात्री उपनगरीय रेल सेवा का इस्तेमाल करते हैं।
STORY | Fire breaks out at Mumbai’s Churchgate railway station; no injuries
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2025
READ: https://t.co/QzZdCZ86xo
VIDEO:
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Mumbaipic.twitter.com/hbXOhe1Ed3