लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस को चमका देना पड़ा भारी, हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, एफआईआर भी दर्ज, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 9, 2021 11:22 IST

रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टटेंट विकास फतक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस को चकमा देकर एम्बुलेंस से विरोध प्रदर्शन करने शिवाजी पार्क पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विकास फतक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया हैहिंदुस्तानी भाऊ पर कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप है, वह एंबुलेंस से धरना प्रदर्शन करने मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचा थाहिंदुस्तानी भाऊ कोरोना संकट में महाराष्ट्र सरकार से सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहा था

मुंबईमुंबई की शिवाजी पार्क पुलिस ने शनिवार को कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए विकास फतक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाऊ' को गिरफ्तार कर लिया। कोविड प्रतिबंधों के अनुसार महाराष्ट्र में बिना किसी बेहद जरूरी कारण के कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से नहीं घूम सकता है। हिंदुस्तानी भाऊ को इसी का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एफआईआर भी दर्ज की गई है।

'हिंदुस्तानी भाऊ' ने किया था शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान

रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी फतक ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था कि वह शनिवार दोपहर को शिवाजी पार्क में छात्रों के लिए प्रदर्शन करेंगे और सरकार से सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 'हिंदुस्तानी भाऊ' ने बकायदा इसकी तैयारी भी की और एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की ताकि वह  पुलिस को चकमा देकर शिवाजी पार्क तक की यात्रा कर सकें। दरअसल एम्बुलेंस सेवा आपातकालीन सेवा की श्रेणी में आती है और इसे आमतौर पर नहीं रोका जाता है ।

इसके बाद वह शिवाजी पार्क पहुंच गया था जहां उसे स्थानीय पुलिस द्वारा दोपहर करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस जब उसे ले जा रही थी तो करीब 15 मीडियाकर्मियों ने उसे घेर रखा था जो पहले ही वहां पहुंचे हुए थे। बहरहाल, इस दौरान उसने महाराष्ट्र में सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग रखी।   

पुलिस ने हिंदुस्तानी भाऊ की हरकत को बताया 'पब्लिसिटी स्टंट'

फतक के एम्बुलेंस से यात्रा करने के सवाल पर जोन 5 के डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया, 'हां , यह ये उसके खुद के प्रचार का पैंतरा था, जो चिकित्सा सुविधा का दुरुपयोग कर किया जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज की गई है। उसके खिलाफ आपदा से संबंधित धारा 269 , 51 (बी) , महाराष्ट्र कोविड-19 अधिनियम और सरकारी आदेश की अवज्ञा करने के लिए धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

'हिंदुस्तानी भाऊ' का एक यूट्यूब चैनल भी था जहां वह कई लोगों और खासकर मशहूर हस्तियों के बारे में अभद्र टिप्पणियां करता था। इस कारण से उसका यूट्यूब चैनल भी बंद कर दिया गया था। 

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों