लाइव न्यूज़ :

मुंबई हाईकोर्ट का रेलवे को आदेश- लोकल ट्रेनों को दिव्यांगों के लिए बनाए और अनुकूल

By भाषा | Updated: July 22, 2019 20:17 IST

Open in App

बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को रेलवे अधिकारियों को लीक से कुछ हटकर सोचने और उपनगरीय ट्रेनों के डिब्बों और स्टेशनों को दिव्यांगों के और अनुकूल बनाने का रास्ता तलाशने को कहा। रेलवे ने उच्च न्यायालय के समक्ष एक हलफनामे में कहा है कि ट्रेनों के ठहराव का समय बढाना और दिव्यांग लोगों के लिए डिब्बों को फिर से डिजाइन करना मुमकिन नहीं होगा।

न्यायाधीश प्रदीप नंदरजोग और न्यायमूर्ति एन एम जामदार की पीठ ने पिछले महीने पूछा था कि दिव्यांग लोगों के लिए लोकल ट्रेनों के आरक्षित कोच के दरवाजे पर क्या ढलाउदार रैंप की व्यवस्था की जा सकती है।

इसके जवाब में रेलवे ने अपने हलफनामे में कहा है कि दरवाजे पर ढलाउदार रैंप लगाने के लिए एक उचित हाइड्रॉलिक सिस्टम लगाकर इन डिब्बों की डिजाइन को पूरी तरह बदलने की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल, ऐसी कोई डिजाइन उपलब्ध नहीं है।

फिलहाल एक ट्रेन एक स्टेशन पर 20 से 30 सेकेंड रूकती है और अगर इस तरह के रैंप लगाए गए तो ठहराव समय बढ़ जाएगा, जिससे ट्रेन सेवा 11 प्रतिशत घट जाएगी। इसके बाद पीठ ने रेलवे को समाधान निकालने के लिए कहा। पीठ ने कहा, ‘‘आए दिन हम लोकल ट्रेन में भीड़ के कारण मौत की खबरें पढ़ते हैं। आप समाधान निकालिए। कुछ लीक से हटकर सोचिए। आज के समय में तकनीक बहुत उन्नत हो गयी है।’’ अदालत अब सितंबर में इस मामले पर सुनवाई करेगी । 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन