लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से मुंबई बेहाल: सड़कें बनीं तालाब, एयरपोर्ट के रनवे पर तैर रही हैं मछलियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 1, 2019 20:11 IST

सोमवार को लगातार चौथे दिन मूसलाधार बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बेहाल हो गई. सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं तथा निचले इलाकों में घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को लगातार चौथे दिन मूसलाधार बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बेहाल हो गई. बीएमसी ने ट्वीट में नागरिकों से पानी भरे इलाकों में वाहन नहीं चलाने की अपील की है.

मुंबई, 1 जुलाई: सोमवार को लगातार चौथे दिन मूसलाधार बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बेहाल हो गई. सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं तथा निचले इलाकों में घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है. सड़कों पर ट्राफिक जाम का हाल यह है कि चंद मिनटों के सफर के लिए घंटों लग रहे हैं. स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और कामगारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

शहर की लाइफलाइन लोकल के पहिए भी थम गए हैं. ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं. भारी बारिश के बाद जुहू एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया है. इस दौरान रनवे के पास मछलियां तैरती हुई दिखाई दी हैं. कैटफिश मछलियों की भरमार देखकर एयरपोर्ट अधिकारी हैरान हैं. सोमवार सुबह से मूसलाधार बारिश के बाद हिंदमाता, सायन,अंधेरी, कुर्ला, बांद्रा, दादर, किंग सर्कल एरिया, चेंबूर में जगह-जगह पानी भर गया है. चेंबूर में एक कार पानी में डूबी नजर आई।

बीएमसी ने मैनहोल खोले, फुटपाथ पर चलने वालों के लिए खतरा

बीएमसी के कर्मचारियों ने दादर में जलभराव के बाद मैनहोल खोल दिए, जिसके बाद फुटपाथ पर चलने वालों के लिए खतरा भी बढ़ गया है. बीएमसी ने ट्वीट में नागरिकों से पानी भरे इलाकों में वाहन नहीं चलाने की अपील की है. तेज हवाओं की वजह से वेस्टर्न रेलवे की स्लो लाइन के मरीन लाइंस स्टेशन पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल बांस ओवरहेड उपकरणों पर गिर गए.

मुंबई और पुणे के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी, सेवाएं प्रभावित मुंबई

महाराष्ट्र में कर्जत और लोणावला के बीच मालगाड़ी के सोमवार को पटरी से उतर जाने के कारण मुंबई-पुणे इंटरसिटी और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. रेलवे के सूत्रों ने बताया कि जामब्रुंग-ठाकुरवाड़ी खंड में तड़के सवा चार बजे ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए. मुंबई से पुणे के बीच इंटरसिटी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और उन्हें इगतपुरी की ओर से भेजा गया है. मध्य रेलवे के पीआरओ सुनील उदासी ने बताया कि इंद्रायणी एक्सप्रेस, डेक्कन एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, कोयना एक्सप्रेस समेत कम से कम 10 इंटरसिटी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया