लाइव न्यूज़ :

मुंबई भारी बारिश हादसा : उद्धव ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 18, 2021 15:29 IST

Open in App

मुंबई, 18 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मकान ढहने की घटनाओं और लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि मायानगरी में शनिवार पूरी रात हुई भारी बारिश के बाद मकान ढहने की घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई है। वहीं, रविवार को महानगर में गंभीर जल-जमाव से उपनगरीय ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

ठाकरे ने मुंबई के नगर आयुक्त आईएस चहल से बात की और बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नगरपालिका कर्मियों, दमकल और पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित