लाइव न्यूज़ :

मुंबई: बुर्जगु महिला के घर से एक लाख रूपये से अधिक के सामान की चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 15:50 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून महानगर के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र अंधेरी में एक बुजुर्ग महिला के घर से एक लाख रूपये से अधिक की बेशकीमती चीजें कथित रूप से लूटने के मामले में 24 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने 62 साल की एक महिला के घर से बेशकीमती चीजें चुराने के मामले में मंगलवार को अंधेरी (पश्चिम) के चार बंगला इलाके से एकता प्रमोद आनंद को पकड़ा। आरोपी लड़की बुजुर्ग महिला के घर में किराये पर रहती थी। बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि आरोपी पिछले महीने उनके घर से सोने के गहने, नकदी और दो मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और उस ऑटोरिक्शा का पता लगाया जिससे महिला भागी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.63 लाख रूपये के चुराये हुए सामान बरामद किये हैं।

अधिकारी के अनुसार पिछले तीन साल से मुंबई में रह रही एकता प्रमोद आनंद बिहार की रहने वाली और वह अपने को डांसर बताती है। चोरी के इस प्रकरण को लेकर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू