लाइव न्यूज़ :

मुंबई: अवैध छापे, जबरन वसूली के मामले में तीन अधिकारी समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 18:15 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में एक व्यक्ति के परिसर में राज्य जीएसटी कार्यालय को सूचित किये बिना कथित रूप से अवैध छापा मारने और 11 लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में दो बिक्री कर निरीक्षक तथा एक आयकर निरीक्षक के साथ एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना जोतिकुमार जैन के कार्यालय में 14 जून को घटी थी और इस मामले में बृहस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जैन की शहर के अनेक इलाकों में संपत्तियां हैं और उनकी तरफ से दो लोग किराया वसूलते हैं। 14 जून को चारों आरोपियों ने उनके परिसरों पर छापा मारा जिसमें उनके कर्मचारियों ने 30 लाख रुपये नकदी और बही-खाते पेश किये। चारों ने उनके 11 लाख रुपये ले लिये। जैन को जल्द ही पता चला कि यह छापा अधिकृत नहीं था।’’

अधिकारी के अनुसार, ‘‘एलटी मार्ग थाने में एक शिकायत के बाद जांच शुरू कर हितेश वसईकर (42), मछींद्र कांगने (34), प्रकाश शेगार (55) और संतोष जगदाले (38) पर नजर रखी गयी। वसईकर आयकर निरीक्षक है, वहीं कांगने और शेगार बिक्री कर निरीक्षक हैं। चारों पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे