लाइव न्यूज़ :

मुंबई : ऑटो चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, 12 वाहन बरामद

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर महाराष्ट्र में मुंबई के विभिन्न हिस्सों से ऑटो रिक्शा चुराने और उन्हें धुले जिले में बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज पुलिस ने हाल ही में इस मामले में जब्बार सत्तार खान (24), आबिद फज़ल शेख (25), असलम मनियार (38) और वसीम शेख (35) को गिरफ्तार किया और उनके पास से 12 ऑटो-रिक्शा बरामद किए।

यह मामला उस समय सामने आया जब शिकायतकर्ता दिलीप कुमार शाह (42) को पिछले महीने चोरी हुए उनके एक वाहन के ई-चालान के बारे में एक संदेश मिला। दिलीप ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित किया। जांच करने पर पता चला कि चालान धुले के देवपुर थाने की ओर से जारी किया गया था।

धुले में पाया गया ऑटोरिक्शा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के पास था। इसके बाद इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को गोवंडी, अंधेरी और बांद्रा से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर